Breaking NewsJalna

जालना में नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस की सख्त कार्रवाई: मोटर वाहन अधिनियम के 476 मामले, ड्रंक एंड ड्राइव के 23 प्रकरण दर्ज

जालना/कादरी हुसैन

31 दिसंबर 2025 को वर्ष के अंतिम दिन शराब पीकर वाहन चलाने और उससे होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जालना पुलिस द्वारा जिलेभर में विशेष जांच एवं नाकाबंदी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपानी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार की गई।

जिले के सभी उपविभागीय पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, जालना शहर यातायात शाखा तथा जिला यातायात शाखा के अधिकारियों ने शाम से ही प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर चेकिंग पॉइंट स्थापित कर सघन जांच शुरू की।

अभियान के दौरान पूरे जिले में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कुल 476 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे ₹5,54,900 (पांच लाख चौवन हजार नौ सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने के 23 मामलों में भी कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में की गई इस सख्त और नियोजित कार्रवाई के चलते वर्ष के अंतिम दिन जिले में किसी भी प्रकार की छोटी या गंभीर सड़क दुर्घटना की कोई घटना सामने नहीं आई। पुलिस प्रशासन के अनुसार यह अभियान यातायात सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button