Breaking NewsJalna
जालना: आचार्य बालशास्त्री जांभेकर को श्रद्धापूर्वक अभिवादन

जालना/कादरी हुसैन
आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की जयंती के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना अधिकारी अरुण सूर्यवंशी ने आचार्य बालशास्त्री जांभेकर के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें अभिवादन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, मीडिया प्रतिनिधि सहित जिला सूचना कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने मराठी पत्रकारिता के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर के पत्रकारिता, सामाजिक जागरूकता और वैचारिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
