Breaking NewsUttar Pradesh

बाराबंकी: ग्राम पंचायत खिंझनाके मजरे नई गड़ी में पाँच दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे का आयोजन

बाराबंकी/नूर मोहम्मद अल्वी 

बाराबंकी जनपद की ग्राम पंचायत खिंझनाके मजरे नई गड़ी में आयोजित पाँच दिवसीय श्रीराम कथा का समापन बुधवार दिनांक 15 जनवरी 2026 को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

श्रीराम कथा के दौरान श्रीरामचरितमानस पर आधारित प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, चरित्र और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथा में यह संदेश दिया गया कि भगवान श्रीराम को केवल पूजने से अधिक आवश्यक है उनके आदर्शों को जीवन में उतारना। श्रीराम के वनवास से लेकर भरत मिलाप तक के प्रसंगों को आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसमें भाई-भाई के प्रेम, माता-पिता के सम्मान, प्रजा के प्रति कर्तव्य और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

समापन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में देवी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सर्वेश यादव, इंद्र प्रताप कोटेदार, पूर्व प्रधान मोहम्मद खालिद, वर्तमान प्रधान गोविन्द रावत, सुमेरी लाल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद असफाक एडवोकेट, पत्रकार नूर मोहम्मद अल्वी, रमेश चंद यादव, अफजल अंसारी, कपूर चंद यादव, वीरेंद्र विक्रम सिंह, फूल चंद यादव, कौशल सिंह, शशांक द्विवेदी, सुरेश विश्वकर्मा, मोहित सिंह, संजय वर्मा, दयाराम यादव मेडिकल स्टोर खिंझना, निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार नरेंद्र हिंदुस्तानी, प्रेरणा आलू स्टोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सहयोगी एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा और ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीराम कथा का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button