Breaking NewsJalna

अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ द्वारा दर्पण दिवस का आयोजन

जालना/कादरी हुसैन

मराठी समाचार पत्रों के जनक आचार्य बालशास्त्री जांभेकर द्वारा ‘दर्पण’ मराठी समाचार पत्र की स्थापना की स्मृति में अखिल भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ की ओर से 10 जनवरी 2025 को दर्पण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य बालशास्त्री जांभेकर की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश संघटक विकासकुमार बागड़ी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार बाबूराव व्यवहारे ने की, जबकि प्रमुख अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता तुलजेस भैय्या चौधरी उपस्थित थे। मंच पर वरिष्ठ पत्रकार विनायक दहातोंडे, विलास खानापुरे, मंठा के बाबुजी तिवारी, संपादक अर्पण गोयल, पारसनंद यादव, अहमद नूर, श्रीकिशन झंवर, लियाकत अली खान, परतूर के एल. एम. कुरेशी, साईनाथ चिन्नादोरे, एडवोकेट महेश धन्नावत, वरिष्ठ डीटीपी ऑपरेटर मधुकर मुळे, वरिष्ठ मशीन चालक शेख शफीभाई आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर तुलजेस भैय्या चौधरी ने कहा कि आचार्य बालशास्त्री जांभेकर ने मराठी पत्रकारिता की नींव को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी के माध्यम से वास्तविक घटनाओं का सटीक चित्रण करना तथा समाज में व्याप्त अनैतिक और अन्यायपूर्ण प्रवृत्तियों पर प्रहार करने वाली पत्रकारिता की परंपरा देश को प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम में पत्रकार बद्री उपरे, मनीष तिवारी, अजय अण्णा देशपांडे, सांडू तातड़े, सरफराज नाईकवाडे, सैयद महेबूब, लक्ष्मीचंद जांगड़े, कादरी हुसेन, विजय जाधव, धनंजय देशमुख, अंकुश गायकवाड, कृष्णा पठाडे, हीरालाल पिपरिये, इसाक कुरेशी, शेख इलियास अब्बास, दर्पण सकलेचा सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशिष रसाल ने किया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुयोग खर्डेकर, विकास काले, देवचंद सावरे, आकाश माने, राजेश गौड़, युवराज कुरिल, गौतम वाघमारे, विजय वैष्णव, नटवर किल्लेदार, मितवा रामरख्या ने विशेष परिश्रम किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button