Breaking NewsJalna

जालना महानगरपालिका में भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियां घोषित, रमेश भैया गौरक्षक बने प्रतोद (व्हिप), महेश निकम को गुटनेता की जिम्मेदारी

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी ने अपने नगरसेवकों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। पार्टी नेतृत्व के निर्णय के अनुसार प्रभात 8 के नगरसेवक रमेश भैया गौरक्षक को प्रतोद (व्हिप) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महेश निकम को भाजपा गुटनेता नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गुटनेता पद को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं चल रही थीं। इसी बीच पार्टी ने अंतिम निर्णय लेते हुए महेश निकम के नाम पर मुहर लगाई। वहीं, गोरंट्याल समर्थक महावीर ढक्का को गुटनेता पद न दिए जाने से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

भाजपा की ओर से महानगरपालिका में की गई इन नियुक्तियों को संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के बाद अब महानगरपालिका में भाजपा की भूमिका और कार्यप्रणाली को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button