Breaking NewsCrime NewsPune

दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का अपहरण, परिवार को पिस्तौल दिखाकर पीटा, लाखों की नकदी और जेवर लूटे

पुणे | प्रतिनिधि 

पुणे जिले के दौंड तालुका स्थित बोरीभडक गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक युवती के अपहरण, परिवार के साथ मारपीट और लाखों रुपये की लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपियों ने युवती को उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन घर से बाहर खींचकर कार में बैठाया और फरार हो गए। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

इस मामले में यवत पुलिस थाने में कमरुद्दीन मुकीम शेख और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बोरीभडक गांव निवासी 60 वर्षीय विद्याधर पवार ने बताया कि 2 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे कमरुद्दीन शेख अपने दो साथियों के साथ उनके घर में घुस आया। आरोपियों ने उनकी बेटी को जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश की। जब परिवार ने विरोध किया तो आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमकाया और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की।

इसके बाद आरोपी युवती को जबरन घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन में बैठाकर फरार हो गए।

जाते समय आरोपियों ने घर में रखी 5 लाख 1 हजार 500 रुपये की नकदी और करीब 7 तोला सोने का हार भी लूट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही यवत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें रवाना कर दीं।

पुलिस उपनिरीक्षक अक्षय मोरे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button