AurangabadBreaking NewsMaharashtra

महाराष्ट्र में SIR अभियान को 10 दिन की मोहलत: सामाजिक कार्यकर्ता खान एजाज़ अहमद ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत

औरंगाबाद | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अवधि 10 दिन बढ़ाए जाने के चुनाव आयोग के निर्णय का सामाजिक कार्यकर्ता खान एजाज़ अहमद ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन मतदाताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो किसी कारणवश अब तक अपना SIR एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं भर सके थे या अपनी जानकारी में आवश्यक सुधार कराना चाहते हैं।

खान एजाज़ अहमद ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अतिरिक्त मिले इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपना SIR एन्यूमरेशन फॉर्म पूरी सावधानी, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का नाम, पता और अन्य विवरण सही होना आवश्यक है।

उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि फॉर्म भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी दें, किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचें तथा समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button