Breaking NewsJalnaSports–Education–Health
मुंबई विश्वविद्यालय की एम.कॉम परीक्षा में दानिश कुरैशी ने 75% अंक हासिल कर बढ़ाया परिवार का मान

जालना | कादरी हुसैन
मुंबई विश्वविद्यालय की एम.कॉम (मास्टर ऑफ कॉमर्स) परीक्षा में जालना के दानिश अब्दुल सलाम कुरैशी ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
दानिश, जालना के जिला प्रतिनिधि कादरी हुसैन के भांजे हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
परिवार का कहना है कि दानिश ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दानिश भविष्य में भी शिक्षा और अपने करियर के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए परिवार, समाज और जालना जिले का नाम रोशन करेंगे।