Breaking NewsJalna

जालना महानगरपालिका की ‘सेवा प्रवेश नियमावली’ को राज्य सरकार की मंजूरी

जालना | कादरी हुसैन 

जालना महानगरपालिका के प्रशासनिक इतिहास में दि १९/०८/२६ बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। महानगरपालिका की बहुप्रतीक्षित ‘सेवा प्रवेश नियम एवं सेवाओं का वर्गीकरण–2026’ को महाराष्ट्र शासन के नगर विकास विभाग ने दि: 19 अगस्त 2026 को आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस महत्वपूर्ण शासन निर्णय से महानगरपालिका के प्रशासनिक कामकाज को नई गति और मजबूती मिलेगी। साथ ही, महानगरपालिका में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ ही नई पदों पर भर्ती का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

प्रशासनिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जालना महानगरपालिका के 993 पदों के आकृतिबंध (ढांचे) को शासन ने 11 सितंबर 2025 को मंजूरी दी थी। हालांकि, इन पदों पर पदोन्नति तथा सीधी भर्ती के लिए सेवा प्रवेश नियमावली आवश्यक थी। दि १९/०८/२६ को शासन द्वारा नियमावली को मंजूरी दिए जाने से महानगरपालिका के सभी विभागों के साथ-साथ प्रभाग कार्यालय भी पर्याप्त मनुष्यबल के साथ पूर्ण क्षमता और प्रभावी तरीके से कार्य कर सकेंगे। इससे शहर के नागरिकों को अधिक तेज, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण नागरिक सेवाएं जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के प्रयास सफल

जालना शहर के विकास और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से महापौर वंदना अरुण मगरे, उपमहापौर राजेश राऊत और मनपा आयुक्त अंजली शर्मा ने शासन स्तर पर लगातार प्रभावी ढंग से प्रयास और पैरवी की थी। उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण और अथक प्रयासों को आखिरकार सफलता मिली है।

प्रमुख विशेषताएं एवं आगामी दिशा

पदोन्नति का अवसर: महानगरपालिका में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जल्द ही पदोन्नति का लाभ मिलने का मार्ग साफ हो गया है।

नई पदभरती में तेजी: 993 मंजूर पदों के आकृतिबंध के अनुसार रिक्त पदों पर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत भर्ती की जाएगी।

नागरिक सुविधाओं में सुधार: सभी प्रभाग कार्यालयों का विकेंद्रीकरण होने से नागरिकों की शिकायतों का तत्काल निवारण करना संभव होगा तथा नागरिक सेवाओं में तेजी आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button