बदनापुर में बारिश के लिए विशेष नमाज़-ए-इस्तिस्का, बड़ी संख्या में शामिल होने की मुस्लिम समाज से अपील

बदनापुर | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
बदनापुर शहर और आसपास के क्षेत्र में पिछले करीब तीन महीने से बारिश नहीं होने के कारण किसान और पशुपालक चिंता में हैं। बारिश के अभाव में खेतों में खड़ी फसलों पर संकट मंडरा रहा है। यदि आने वाले दिनों में पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो क्षेत्र में पेयजल संकट भी गंभीर होने की आशंका है। ऐसे में बदनापुर शहर और परिसर में बारिश की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।
इसी पृष्ठभूमि में बारिश के लिए अल्लाह से विशेष दुआ करने के उद्देश्य से नमाज़-ए-इस्तिस्का का आयोजन किया गया है। इस विशेष नमाज़ के दौरान रहमत, बरकत और भरपूर बारिश के लिए विशेष दुआ की जाएगी।
यह नमाज़ गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे बदनापुर के ईश्वर पार्क, दूधना फाटा में अदा की जाएगी।
कार्यक्रम का आयोजन बदनापुर शहर और तालुका के वरिष्ठ धर्मगुरुओं के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इनमें मौलाना इरफानुद्दीन मारूफी, मौलाना मिन्हाज नक्शबंदी, मौलाना नसीर कुरैशी, मौलाना अय्यूब मिल्ली, मौलाना असलम मिल्ली, मौलाना अलीम निकलक, मौलाना अय्यूब देवगांव, मौलाना कलीम इशाअती, हाफिज हारून पठान, हाफिज जावेद पठान, मौलाना मुख्तार कस्तुरवाड़ी, हाफिज सईद बदनापुर, मौलाना कलीम गेवराई बाजार, मौलाना यूनुस देवगांव फाटा और मौलाना जुबेर सोमठाणा शामिल हैं।
- आयोजकों ने बदनापुर तालुका के मुस्लिम भाइयों और नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नमाज़-ए-इस्तिस्का में शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर क्षेत्र में बारिश के लिए अल्लाह से रहमत, बरकत और भरपूर बारिश की विशेष दुआ की जाएगी।
