AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद में मामूली विवाद में दोस्त की हत्या, सिर और गर्दन पर रॉड से किया हमला

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

शहर के संघर्षनगर इलाके में गाली देने और रॉड से मारने के विवाद में एक युवक ने अपने ही जिगरी दोस्त की उसी रॉड से हमला कर हत्या कर दी। यह घटना 20 अक्टूबर को तड़के करीब 2 बजे हुई। मृतक की पहचान पुष्कर सतीश गाडे उर्फ दद्या (20), निवासी संघर्षनगर, गली नंबर 2 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महेश पवार उर्फ भोऱ्या, निवासी संजयनगर, गली नंबर 20 को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेश पवार और मृतक पुष्कर गाडे जिगरी दोस्त थे। पुष्कर ने महेश से कहा था कि डांडिया खेलते समय किसी व्यक्ति ने उसकी महिला मित्र के साथ छेड़छाड़ की है। उस व्यक्ति को सबक सिखाने के लिए उसने महेश से साथ चलने को कहा। हालांकि, महेश ने टालमटोल की।

कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पुष्कर ने महेश को गाली दी और रॉड से उसके घुटने पर वार कर दिया। इससे गुस्साए महेश ने वही रॉड उठाकर पुष्कर के सिर और गर्दन पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में पुष्कर जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि पुष्कर के सिर से खून निकलता देख वह घटनास्थल से भाग गया।

इस मामले में मृतक के पिता सतीश उत्तम गाडे (46), निवासी संघर्षनगर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button