AurangabadBreaking NewsPolitics
26 नवंबर को आम आदमी पार्टी मनाएगी स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
आम आदमी पार्टी की ओर से 26 नवंबर 2026 को पार्टी का स्थापना दिवस एवं भारतीय संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
यह कार्यक्रम 26 नवंबर को शाम 5 बजे वरिष्ठ पार्टी नेता सतीश संचेती के कार्यालय, पुंडलिक नगर, औरंगाबाद में आयोजित होगा।
आम आदमी पार्टी की ओर से जारी निमंत्रण में गरीबों और वंचितों को न्याय का समान अधिकार, प्रत्येक नागरिक को विचारों की स्वतंत्रता की गारंटी और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया गया है।
पार्टी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ने अपना संदेश दिया है – सर्वोच्च अधिकारों के लिए, सबके साथ!
