Breaking NewsCrime NewsMumbai

दुबई से छुट्टी मनाने मुंबई आई महिला की सास ने की निर्मम हत्या, हादसे का रचा झूठा नाटक

मुंबई | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

दुबई से छुट्टी मनाने मुंबई आई एक महिला की उसकी सास द्वारा कथित तौर पर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अपने पति और बेटे के साथ दुबई में रहती थी। बेटे की छुट्टियां शुरू होने के बाद वह अपने ससुराल मुंबई आई थी।

महिला मुंबई के घाटकोपर इलाके में रह रही थी। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर सास ने कथित तौर पर अपनी बहू की हत्या कर दी। हत्या के बाद मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की गई।

सास ने दावा किया कि महिला बाथरूम में पैर फिसलने से गिर गई थी। हालांकि, पुलिस की जांच में यह कहानी ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और मामले की सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button