AurangabadBreaking News
भड़कला गेट पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर संविधान वाचन कार्यक्रम आयोजित

औरंगाबाद शहर के भड़कल गेट में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय संविधान का वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय शेख युसूफ भैय्या, महानगरपालिका के पूर्व सभापति एडवोकेट इकबाल सिंह गिल, पूर्व शहर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष इब्राहिम पठान, महाराष्ट्र प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष आमेर अब्दुल सलीम, शहर जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव अनिस पटेल, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मोइन इनामदार, रेखा ताई राऊत, प्रो. शीलवंत गोपनारायण समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन फुले भीमो महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अरुण शिरसाठ द्वारा किया गया था।