AurangabadBreaking NewsNagpurPoliticsPune

औरंगाबाद: पदवीधर मतदार संघ चुनाव की तैयारी में बीजेपी सक्रिय, संजय केनेकर को मिली अहम जिम्मेदारी

औरंगाबाद: तीन पदवीधर मतदार संघों के चुनाव नज़दीक आने के चलते भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति तेज कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने औरंगाबाद के विधायक संजय केनेकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें औरंगाबाद (मराठवाड़ा) विभाग के पदवीधर मतदार नोंदणी प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इसके अलावा, नागपुर पदवीधर मतदार संघ के लिए सुधाकर विठ्ठलराव कोहळे को मतदार नोंदणी प्रमुख बनाया गया है, जबकि पुणे पदवीधर मतदार संघ के लिए यह जिम्मेदारी राजेश बाबुलाल पांडे को दी गई है।

बीजेपी ने संकेत दिया है कि इस बार पदवीधर मतदार संघ चुनावों में संगठन मजबूती से उतरकर व्यापक तैयारी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button