Breaking NewsDelhiPolitics

“दिल्ली तेरे बाप की नहीं”, गालीबाज़ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अभद्र ट्वीट्स पर मचा बवाल

भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में जबरदस्त जीत के साथ सरकार बना ली है। बुधवार देर शाम भाजपा ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्यमंत्री घोषित किया। प्रधानमंत्री समेत विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने भी रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। आज दोपहर 12 बजे रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

रेखा गुप्ता पहले पार्षद थीं और इस बार शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बनीं। उनकी इस उपलब्धि पर जहां एक ओर पार्टी समर्थकों में उत्साह है, वहीं सोशल मीडिया पर उनके कुछ पुराने ट्वीट्स को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।

इन ट्वीट्स में रेखा गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर तीखे और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “दिल्ली तेरे बाप की नहीं है जो तब यहां मुख्यमंत्री बनकर बकवास कर रहा है। दिल्ली जनता की है और जनता ही तुझे तेरी मां की कोख में वापस भिजवाएगी।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि “केजरीवाल कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाता क्योंकि उनकी मां इस घटना का वीडियो नहीं दे सकी थी।”

इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। लोग इस भाषा को मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं और इस पर माफी की मांग कर रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने अभी तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। यह देखना होगा कि शपथ ग्रहण के बाद वह इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi