देवर ने की शर्मनाक हरकत, नहाती हुई भाभी का बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे जिले के खेड तालुका स्थित शेलपिंपळगांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी नहाती हुई भाभी का वीडियो बाथरूम की खिड़की से चोरी-छिपे बना लिया। महिला को इस घटना की भनक लगते ही उसने तुरंत समाज के सामने इस घिनौनी हरकत को उजागर किया।
घटना के बाद चाकण पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बेचने वाला गिरोह बेनकाब, दो आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान कर रही महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लातूर निवासी प्रज्वल अशोक तेली और सांगली निवासी प्रज राजेंद्र पाटिल के रूप में हुई है। जांच में महिलाओं के अश्लील वीडियो और फोटो आरोपियों के पास से बरामद किए गए हैं।
कैसे करते थे गंदी हरकतें?
- आरोपी महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम पर 800 से 2000 रुपये में बेचते थे।
- राजकोट के पायल हॉस्पिटल में चेकअप कर रही महिलाओं के CCTV फुटेज यूट्यूब पर अपलोड किए गए थे।
- हॉस्पिटल के आईपी एड्रेस को रोमानिया और अटलांटा के हैकर्स की मदद से हैक किया गया था।
- प्रज्वल नामक आरोपी ने विदेशी हैकर्स से संपर्क कर साइबर क्राइम को अंजाम दिया।
इस घिनौनी हरकत से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य कड़ियों को उजागर करने में जुटी हुई है।