Breaking NewsCrime NewsJalna
भोकरदन में जुआ अड्डों पर छापा, ₹5.51 लाख का माल जब्त
प्रतिनिधि : अमजद खान पठान

भोकरदन, 27 फरवरी 2025 – शहर में अवैध जुआ अड्डों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान ₹51,100 नकद और ₹5,00,000 की मारुति ईको कार जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:
- अकरम खान रऊफ खान पठान (50 वर्ष, सिवना)
- कलीम अफजल शेख (42 वर्ष, सिवना)
- वाजिद असलम पठान (32 वर्ष, सिवना)
- शुभम देवानंद दहीभाते (30 वर्ष, धामणगांव बडे)
- इकबाल खान यारुखान पठान (32 वर्ष, धामणगांव बडे)
- शेख नूर हनीफ (39 वर्ष, सिवना)
- विष्णु लक्ष्मण मटाले (35 वर्ष, जुंम्बळा)
- शेख असलम सांडु (धामणगांव बडे)
- शेख करीम शेख नसीम (जि. बुलढाणा)
- सुनील पगारे (भोकरदन)
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
इस छापेमारी को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी और उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणपत दराडे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
- पुलिस निरीक्षक किरण बिडवे
- पुलिस उपनिरीक्षक राकेश नेटके
- पुलिस अधिकारी संदीप भुतेकर, जावेद शेख, किशोर मोरे (पुलिस थाना भोकरदन)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।