Breaking NewsMumbai

हार्बर लाइन पर बड़ा हादसा: ट्रेन की छत पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, वाशी में मचा हड़कंप

मुंबई: सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद मुंबई लोकल ट्रेनों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुर्ला हादसे के बाद अब हार्बर लाइन पर एक और दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें ट्रेन की छत पर चढ़े एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, वडाला से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन की छत पर 25 वर्षीय अंकुर पांडे चढ़ गया था। मानखुर्द स्टेशन के पास तेज़ रफ्तार में गुजरते समय वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना का पता यात्रियों के शोर मचाने के बाद वाशी स्टेशन पर चला।

पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से झुलसे अंकुर को पहले वाशी के मनपा अस्पताल और फिर आगे के इलाज के लिए मुंबई के जे.जे. अस्पताल भेजा। हालांकि, उसकी हालत नाजुक थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वाशी रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर ट्रेन की छत पर यात्रा करने के खतरों को उजागर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button