मुस्लिम कांस्टेबल दौलत खान को शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, हिंदू गुंडों ने जमकर पिटाई की

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां, ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान दौलत खान को गाड़ी में शराब पी रहे युवकों को रोकना भारी पड़ गया। नशे में धुत युवकों ने कांस्टेबल की जमकर पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। जब खान के साथी कांस्टेबल ने उसे बचाने की कोशिश की, तो गुंडों ने उन्हें भी धमकाया।
यह घटना रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर हुई, जहां कांस्टेबल दौलत खान ने एक कार में शराब पी रहे युवकों को रोकते हुए वहां से जाने को कहा। इस पर युवकों ने आपत्ति जताई, पहले तीखी बहस की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद युवकों ने जीआरपी जवान की पिटाई की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। जब कांस्टेबल के साथी ने बीच-बचाव किया, तो गुंडों ने उन्हें भी धमकी दी और कहा, “तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।”
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक जीआरपी जवान की पिटाई कर रहे हैं और साथी कांस्टेबल के रोकने पर उनसे भी उलझ रहे हैं।
1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार
इस घटना के बाद दौलत खान ने रेलवे स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
सुप्रिया श्रीनेत का बयान
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य सुप्रिया श्रीनेत ने इस घटना पर तल्ख प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह हाल है इस देश का। जिन गुंडों को पुलिस देख कर कांपनी चाहिए, वही एक पुलिस वाले को पीट रहे हैं। इन जाहिलों की इतनी हिम्मत सिर्फ इसलिए है, क्योंकि पुलिस वाला मुसलमान था।”
