Sports–Education–Health

सेहत का खज़ाना है नीम: रोज़ाना खाली पेट चबाने से मिलते हैं ये 7 जबरदस्त फायदे

नीम को आयुर्वेद में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इसकी टहनी, पत्ते और बीज सदियों से औषधीय उपयोगों में शामिल रहे हैं। हालांकि नीम का स्वाद काफी कड़वा होता है, लेकिन इसके फायदे इतने हैं कि कड़वाहट भी मीठी लगने लगती है। खासकर अगर नीम की कुछ पत्तियां रोजाना खाली पेट चबाई जाएं, तो शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

1. इम्यूनिटी बढ़ाता है नीम
नीम में मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। रोज सुबह खाली पेट 4-5 नीम की पत्तियां चबाने से मौसमी बीमारियां दूर रहती हैं।

2. लिवर को रखता है स्वस्थ
नीम की पत्तियों में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। इससे लिवर संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

3. त्वचा में निखार लाता है
नीम के सेवन से शरीर के विषैले तत्व बाहर निकलते हैं जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है। पिंपल्स, एलर्जी और एक्ने जैसी समस्याओं में भी नीम राहत देता है।

4. डायबिटीज में असरदार
नीम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होती हैं। डायबिटीज के मरीज अगर डॉक्टर की सलाह से नीम का काढ़ा या गोलियां लें, तो उन्हें लाभ मिल सकता है।

5. खून को करता है शुद्ध
नीम का सेवन खून को साफ करता है, जिससे फोड़े-फुंसी, दाग-धब्बे और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिलता है।

6. बालों के लिए वरदान
नीम का पेस्ट या पानी सिर में लगाने से डैंड्रफ कम होता है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। इससे बालों का झड़ना भी कम होता है।

7. कब्ज से राहत
नीम में मौजूद फाइबर पाचनतंत्र को बेहतर बनाता है। रोजाना सुबह नीम के पत्ते चबाने से कब्ज और गैस की समस्या में राहत मिलती है।

सावधानियां भी जरूरी

  • नीम की पत्तियां सीमित मात्रा में ही खाएं (4-5 पत्तियां रोज)
  • अधिक सेवन से पेट दर्द या उल्टी हो सकती है
  • गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही नीम का सेवन करें

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी औषधीय प्रयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button