Breaking NewsCrime NewsTelangana

हैदराबाद में खौफनाक वारदात: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, बच्चों ने देखी खून से लथपथ मां की लाश

हैदराबाद शहर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना हैदराबाद के गोलकोंडा इलाके की है, जहां आरोपी पति जाकिर अहमद (31) ने अपनी पत्नी नाजिया बेगम (30) को पहले डंडे से मारा, फिर शीशे के टुकड़े से हाथ की नसें काट दीं और अंत में चाकू से गला रेत दिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जाकिर की दो पत्नियां हैं और नाजिया उसकी दूसरी पत्नी थी, जिससे उसे तीन बच्चे हैं। जाकिर को नाजिया पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। शक इस हद तक बढ़ चुका था कि उसने 15 दिन पहले ही अपना घर शिफ्ट कर लिया था और पत्नी पर नजर रखने लगा था।

13 मई की रात करीब 11 बजे जब वह घर लौटा, तो उसने पत्नी पर अफेयर का आरोप लगाकर बहस शुरू कर दी। बहस के दौरान बच्चों के सो जाने का फायदा उठाकर उसने पहले डंडे से हमला किया, फिर शीशे से नस काटी और अंत में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ देर बाद जब बच्चे जागे और मां को खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने अपने दादा को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button