Breaking NewsMaharashtra

शहादा में नगरपालिका उर्दू प्राथमिक शाला में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

रिपोर्ट: शेख मुजाहिद

शहादा (जिला नंदुरबार) में 15 अगस्त 2025, शुक्रवार को नगरपालिका उर्दू प्राथमिक शाला क्रमांक छह में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाला की सक्रिय माता, पालक तथा शिक्षा प्रेमी श्रीमती तरन्नूम बानो नदीम अंसारी के हाथों ध्वजारोहण से हुई।

इसके बाद इयत्ता पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक कवायत प्रस्तुत की गई। स्वतंत्रता के महत्व विषय पर विद्यार्थियों ने उर्दू, अंग्रेज़ी और मराठी भाषाओं में वक्तृत्व, गीत गायन और प्रार्थना प्रस्तुत की। उपस्थित मान्यवरों के हाथों सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

“एक पेड़ माँ के नाम” इस विशेष उपक्रम में शामिल विद्यार्थियों को भी प्रमुख अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुलताना अंसारी, प्रतिष्ठित नागरिक श्री दिलावर खान, अमीर अंसारी, नजमुद्दीन खाटीक सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मन्यार अबरार सर ने किया। उन्होंने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम में भारत के नेताओं द्वारा किए गए परिश्रम और बलिदानों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में शाला के मुख्याध्यापक श्री समीर सर ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्रीमती रुमाना मंसूरी सहित अन्य शिक्षकों के योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button