Breaking NewsEntertainmentMumbaiSocial Media

फिल्म ‘छावा’ पर स्वरा भास्कर का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ के एक सीन पर पब्लिक के इमोशनल रिएक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है।

स्वरा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एक ऐसा समाज जो 500 साल पहले हिंदुओं पर की गई काल्पनिक फिल्मी यातनाओं पर अधिक गुस्सा है, न कि भगदड़ और कुप्रबंधन से हुई भयावह मौतों और फिर कथित तौर पर जेसीबी बुलडोजर से शवों को हटाने से – यह मस्तिष्क और आत्मा से मरा हुआ समाज है।”

स्वरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

फिल्म ‘छावा’ की कहानी:
फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी के जीवन को दिखाया गया है। फिल्म में उनके और औरंगजेब के बीच हुए युद्ध को प्रमुख रूप से दर्शाया गया है। हालांकि, स्वरा भास्कर और कुछ अन्य लोगों ने इसे धार्मिक रंग देने और नफरत फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

संभाजी महाराज और औरंगजेब की लड़ाई को ऐतिहासिक रूप से राजनीतिक संघर्ष माना जाता है, लेकिन आलोचकों का आरोप है कि फिल्म में इसे धार्मिक रूप में प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म की सफलता:
फिल्म ने पांच दिन में 165 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। विक्की कौशल के साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता के बावजूद इसे लेकर विवाद जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button