गोंदिया: प्रेम, धोखा और हत्या – युवती को गर्भवती कर बेरहमी से मार डाला, पुलिस ने घंटों में सुलझाया केस

गोंदिया: प्यार, फरेब और हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 38 वर्षीय शकील मुस्तफा सिद्दिकी ने 18 साल की युवती पुर्णिमा नागवंशी को प्रेमजाल में फंसाकर गर्भवती किया और जब युवती ने शादी का दबाव डाला तो उसने बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को चादर में लपेटा और जलाकर खत्म करने की कोशिश की।
कैसे हुआ हत्या का खुलासा?
10 फरवरी की सुबह गोरेगांव तहसील के बबई गांव के जंगल से सटे खेत में पुलिस को अर्धनग्न, जली हुई लाश मिली। पुलिस को शक होने पर फॉरेंसिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मृतका की पहचान पुर्णिमा नागवंशी के रूप में हुई।
शकील ने कबूला गुनाह
पूछताछ में पता चला कि मृतका गर्भवती थी और शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी ने उसे जंगल में बुलाया, गला घोंटा और शव को जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में केस सुलझाकर शकील को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा और उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे के मार्गदर्शन में गोरेगांव पुलिस और लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आगे की जांच जारी…
(अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें)
