Breaking NewsInternational

कुरआन की बेहुरमती करने वाले सलवान मोमिका को मिली सजा? स्टॉकहोम में अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

स्टॉकहोम: स्वीडन में इस्लाम धर्म का अपमान करने के लिए कुख्यात सलवान मोमिका (38) की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना स्टॉकहोम के पास सॉडेटेलिए इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया।

मोमिका 2023 में तब सुर्खियों में आया था जब उसने ईद के मौके पर स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने पवित्र कुरान का अपमान किया और उसे जलाया था। उसके इस घृणित कृत्य पर मुस्लिम देशों में भारी आक्रोश फैला था और कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए थे।

स्टॉकहोम की एक अदालत को गुरुवार को यह फैसला सुनाना था कि वह जातीय घृणा भड़काने का दोषी है या नहीं, लेकिन उसकी मौत के चलते सुनवाई टाल दी गई।

कौन था मोमिका?

मोमिका ने खुद को इराक में एक ईसाई मिलिशिया के प्रमुख के रूप में पेश किया था। उसका संगठन इमाम अली ब्रिगेड्स के अंतर्गत आता था, जिसे 2014 में स्थापित किया गया था। इस संगठन पर युद्ध अपराधों के आरोप भी लगे हैं। 2017 में उसने इराक के मोसुल शहर के पास अपना सशस्त्र समूह बनाया था।

उसकी हत्या के पीछे कौन है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
hi Hindi