Breaking NewsCrime NewsVidharbh

गोंदिया में पिता ने की बेटे की बेरहमी से हत्या, मामूली विवाद बना जानलेवा

गोंदिया जिले के आमगांव थाना क्षेत्र के किडंगीपार गांव में बुधवार देर रात एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। आरोपी ने रसोईघर में रखे पत्थर के वरवंटे से बेटे के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पिता का नाम नामदेव बागडे है, जबकि मृतक बेटे का नाम रमेश बागडे बताया गया है। दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से घरेलू कारणों को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को एक मामूली बात को लेकर फिर कहासुनी हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर पिता ने रसोई का वरवंटा उठाकर बेटे के सिर पर वार कर दिया।

हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रमेश बागडे विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जो इस घटना के बाद अनाथ हो गए हैं। आमगांव पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच आमगांव के प्रभारी पुलिस निरीक्षक भूषण बुरडे कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button