CMBC PlatformKhan Aejaz AhemadPolitics

ख़ान एजाज़ अहमद का बिगुल – औरंगाबाद से मिशन 2029 की जंग का आग़ाज़, अवाम से जुड़ने का सिलसिला तेज़

औरंगाबाद से लेकर पूरे मराठवाड़ा तक एक नाम इन दिनों सियासी हलकों में बार-बार सुनाई दे रहा है – ख़ान एजाज़ अहमद। अपनी मुनफ़रिद सोच और लोकसभा चुनाव मिशन 2029 के जज़्बे के साथ वो एक बार फिर मैदान में हैं।

ख़ान एजाज़ अहमद ने अपने हामीयों और उम्मीदवारों को साफ़ पैग़ाम दिया –
“आज मेहनत करो, कल जीत तुम्हारी होगी… अब से ही घर-घर पहुंचो, दिल-ओ-दिमाग़ जीतना शुरू करो।”

याद रहे, 2019 में उन्होंने औरंगाबाद लोकसभा सीट से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरकर 23 उम्मीदवारों में से पांचवां मुक़ाम हासिल किया था – वो भी बिना किसी बड़े सियासी सहारे के। ये उनकी अवामी पकड़ और बुलंद हौसले का सबूत है।

अब 2029 के लिए उनका मिशन और भी बड़ा, और भी मजबूत है। कारवां तैयार है, सफ़र शुरू हो चुका है, और मंज़िल – सीधा दिल्ली का संसद भवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button