संभाजी भिडे पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए: शिवसेना (UBT) की मांग
प्रतिनिधि - फिरदोस खान पठान

लोणार: छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले संभाजी भिडे पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए — यह मांग शिवप्रेमियों और शिवसेना उद्धव बाळासाहेब ठाकरे गुट की ओर से ज़ोरदार आंदोलन के ज़रिए की गई। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिल्हा संयोजक, इतिहासकार व राष्ट्रीय मराठवाडा इतिहास परिषद के अध्यक्ष प्रो. डॉ. गोपाल बछीरे, तालुका प्रमुख एडवोकेट दीपक मापारी और शहर प्रमुख गजानन जाधव ने किया। लोणार पुलिस स्टेशन में इस मांग को लेकर लिखित शिकायत दी गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संभाजी भिडे पहले भी छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महापुरुषों के खिलाफ विवादित बयान दे चुके हैं। शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के आराध्य हैं और उनके जीवन व प्रशासन के सिद्धांत दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाते हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कोल्हापुर में भिडे द्वारा दिए गए कथित बयान — “6 जून का राज्याभिषेक उत्सव समाप्त कर देना चाहिए” — को बेहद आपत्तिजनक, विकृत मानसिकता वाला और छत्रपति का अपमान बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट रूप से देशद्रोह की श्रेणी में आता है।
उन्होंने मांग की कि ऐसे वाचाल और शिवद्रोही व्यक्ति के खिलाफ तुरंत देशद्रोह का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी शामिल थे, जिनमें प्रमुख रूप से शहर उपप्रमुख लुकमान कुरैशी, शहर संयोजक तानाजी मापारी, विभाग प्रमुख गोपाल मापारी, अल्पसंख्यक तालुका प्रमुख अशफाक खान, शहर प्रमुख इकबाल कुरैशी, फहीम खान, तानाजी अंभोरे, ज्ञानेश्वर दूधमोगरे, युवा शहर प्रमुख श्रीकांत मादनकर, युवा तालुका उपप्रमुख अमोल सुटे, विजय घोडके, मंगेश मोरे, रविंद्र जाधव, शेख शमीम, कैलास जावळे, गणेश भोसले और रामा जावळे शामिल थे।
इन सभी ने मिलकर लोणार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने के लिए जोरदार आंदोलन किया और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
