Breaking NewsInternational
अफगानिस्तान के हेरात में भीषण सड़क हादसा: बस आग की लपटों में घिरी, 71 की मौत, 17 बच्चे शामिल

अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में सोमवार को भयावह सड़क हादसा हुआ। काबुल की ओर जा रही एक यात्री बस ट्रक और मोटरसाइकिल से टकराकर आग की चपेट में आ गई। हादसे में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 17 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार बस में सवार ज्यादातर यात्री ईरान से निकाले गए अफगान प्रवासी थे, जो इस्लाम कला बॉर्डर से काबुल जा रहे थे।
तेज रफ्तार के कारण पहले बस मोटरसाइकिल से टकराई और फिर ट्रक से भिड़ गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में केवल तीन यात्री ही जिंदा बच पाए। प्रांतीय प्रवक्ता अहमदुल्लाह मुत्ताकी ने इसे हाल के वर्षों का सबसे भीषण सड़क हादसा बताया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस को आग की लपटों में घिरा और लोगों को चीख-पुकार करते देखा जा सकता है।
