Crime News

65 साल के ठरकी बुढ़े ने 3 साल की मासूम बच्ची को बनाया अपनी हवस का शिकार, आरोपी प्रकाश पुंडकर गिरफ्तार

अमरावती : जिले के येवदा पुलिस स्टेशन के परिसर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 3 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी ने पीड़ित लड़की को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हत्या के आरोपी का नाम प्रकाश पुंडकर है। वह पीड़िता के घर के पास रहता है। घटना वाले दिन बुधवार को तीन वर्षीय पीड़िता अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी समय आरोपी पुंडकर वहां आया। उसने पीड़िता को चॉकलेट का लालच दिया। पीड़िता भी चॉकलेट पाने की उम्मीद में आरोपी के साथ चली गई। जब आरोपी को यह अहसास हुआ कि उसे कोई नहीं देख रहा है तो उसने पीड़ित लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया।

इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रकाश पुंडकर के खिलाफ बाल यौन शोषण निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना की प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा अपनी पोती की उम्र की एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किये जाने के बाद क्षेत्र में रोष व्यक्त किया जा रहा है। येवदा पुलिस इस घटना की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button