Breaking NewsVidharbh

अमरावती में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से उद्यमी की मौत; कार का चकनाचूर

अमरावती | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

अमरावती-अकोला महामार्ग पर लोणी इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए खड़ी एस-क्रॉस कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमरावती के प्रसिद्ध सरकारी ठेकेदार और उद्यमी किशोर काकाणी (58) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा होटल संधू के पास हुआ। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एस-क्रॉस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button