Breaking NewsBuldhana

शेख फिरोज को राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित

लोणार/फिरदोस खान पठाण

शिर्डी में 28 सितंबर को आयोजित भव्य सभा में बी द चेंज फाउंडेशन की ओर से प्राइम द इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ स्किल्स, लोणार के संचालक शेख फिरोज को राज्यस्तरीय आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर माननीय खासदार डॉ. सुजय विखे पाटील मुख्य अतिथि रहे, जबकि श्री गोरक्षा गाडीलकर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट शिर्डी भी उपस्थित रहे।

शेख फिरोज लंबे समय से विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित नहीं रखते, बल्कि उन्हें जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, अंग्रेजी, गणित, मेमोरी पावर और सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण देकर उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उनका दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा सिर्फ अंक-पत्रिका तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह आत्मविश्वास और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने का माध्यम है।

उनकी अथक मेहनत और प्रेरक नेतृत्व के कारण हजारों विद्यार्थियों ने संवाद कौशल, आत्मविश्वास और गुण प्राप्त किए हैं। पुरस्कार स्वीकार करते समय शेख फिरोज ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि मेरे विद्यार्थियों, उनके माता-पिता और मेरी टीम का है।

लोणार सरोवर, लोणार जैसे छोटे शहर से राज्यस्तरीय शिखर तक पहुंचने का उनका यह सफर महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है। आदर्श शिक्षक सन्मान पुरस्कार 2025 न केवल शेख फिरोज का व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि पूरे जिले और राज्य का गौरव भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button