Breaking NewsVidharbh

गोंदिया में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने किया मामला दर्ज

गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव से सानगडी मार्ग पर स्थित बोंडगांवदेवी गांव के पास एक तेज़ रफ्तार मिनी ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक की पहचान सुमेध रामटेके, निवासी बोंडगांवदेवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुमेध रामटेके अर्जुनी मोरगांव से अपने गांव लौट रहा था, तभी बोंडगांवदेवी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में सुमेध गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।

राहगीरों ने जैसे ही घायल सुमेध को देखा, तुरंत 108 नंबर पर एंबुलेंस को कॉल किया गया। उसे पहले स्थानीय ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गोंदिया रेफर कर दिया गया। लेकिन गोंदिया ले जाते समय ही रास्ते में सुमेध ने दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अर्जुनी मोरगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मिनी ट्रक व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। गांव में युवक की असमय मृत्यु से शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button