AurangabadBreaking NewsCrime News

सचिन औताडे हत्या कांड: प्रेयसी भारती और साथी दुर्गेश पुलिस हिरासत में, फरार आरोपी अफरोज की तलाश तेज

औरंगाबाद: प्रेम प्रकरण से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड में छावा संगठन के शहराध्यक्ष सचिन पुंडलिक औताडे (32, निवासी हसूल) की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव गोदावरी नदी में फेंक दिया गया। इस मामले में नगर पुलिस ने आरोपी भारती रविंद्र दुबे (निवासी फ्लैट नंबर 201, कैनॉट प्लेस) और दुर्गेश मदन तिवारी (निवासी वडोद कान्होबा, तहसील खुलताबाद) को सोमवार को गिरफ्तार किया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 23 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीसरा आरोपी अफरोज खान (निवासी कटकटगेट) अभी भी फरार है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मृतदेह ले जाने के लिए प्रयुक्त कार की तलाश में शेवगाव पुलिस की टीम मंगलवार को शहर में पहुंची।

जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई को सचिन औताडे के लापता होने की शिकायत हर्मूल पुलिस थाने में दर्ज हुई थी। इसके बाद 13 अगस्त को शेवगाव तालुका के मुंगी क्षेत्र में गोदावरी नदी के पात्र में उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि सचिन और भारती दुबे के बीच पिछले चार सालों से प्रेम संबंध थे। लेकिन अन्य रिश्तों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। 31 जुलाई को कैनॉट स्थित फ्लैट में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें दुर्गेश तिवारी भी मौजूद था। विवाद बढ़ने पर भारती ने अफरोज खान को बुलाया और तीनों ने मिलकर सचिन का गला काटकर नृशंस हत्या कर दी। बाद में शव कार में डालकर गोदावरी नदी में फेंक दिया गया।

नगर पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा ने चार दिनों की जांच के बाद बुलढाणा से दुर्गेश तिवारी और भारती दुबे को गिरफ्तार किया। फरार आरोपी अफरोज खान की तलाश जारी है। इस मामले की जांच शेवगाव पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष मुटकुळे और उपनिरीक्षक प्रवीण महाले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button