Breaking NewsPoliticsUttar Pradesh

फतेहपुर मकबरे विवाद पर AIMIM नेता आसिम वकार का मायावती पर तीखा हमला, कहा – मुसलमानों को झूठी हमदर्दी नहीं चाहिए

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मंदिर-मकबरे को लेकर जारी विवाद पर बसपा सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया पर AIMIM नेता आसिम वकार ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि वह मामले की सच्चाई छिपा रही हैं और मुसलमानों को उनकी झूठी हमदर्दी की जरूरत नहीं है।

आसिम वकार ने कहा कि यह विवाद मंदिर-मकबरे का नहीं बल्कि अवैध जमीन कब्जे का मामला है। उन्होंने मायावती से फतेहपुर मामले में सच बोलने और मुसलमानों के पक्ष में कड़ा रुख अपनाने की मांग की। आसिम ने कहा, “अगर आप सच नहीं बोल सकती हैं तो चुप रहना बेहतर होगा। मुसलमानों को झूठी हमदर्दी नहीं चाहिए।”

इससे पहले मायावती ने फतेहपुर की घटना पर सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी समुदाय को ऐसी कोई भी कार्रवाई करने नहीं दी जानी चाहिए जिससे साम्प्रदायिक तनाव बढ़े और आपसी भाईचारा खराब हो। मायावती ने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और जरूरत पड़ने पर कड़ा कदम उठाने की अपील की थी।

फतेहपुर में मकबरे की तोड़फोड़ को लेकर सियासी सन्नाटा टूट चुका है। इस मुद्दे को यूपी विधानसभा में भी जोरदार तरीके से उठाया गया। नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि फतेहपुर में मकबरे पर कब्जा करने के लिए पहले से ही घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा कि गृह सचिव ने भी माना कि यह एक संगठित प्रयास था, जिसमें एक पार्टी के नेता ने खुलकर कहा था कि यह मकबरा हिंदुओं का है और वे उस पर कब्जा करेंगे।

यह मामला प्रदेश की राजनीति और सामाजिक स्थिरता के लिए बड़ा संवेदनशील बना हुआ है, जहां राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button