Breaking NewsCrime NewsMaharashtra

जब मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने चला दिया खुलेआम पोर्न वीडियो…!

नळदुर्ग बस स्टैंड पर मौलवी द्वारा सार्वजनिक अश्लीलता, महिलाओं व छात्राओं में आक्रोश

उस्मानाबाद: नळदुर्ग बस स्टैंड पर एक विकृति मानसिकता वाले मौलवी ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें कर समाज का सिर शर्म से झुका दिया। घटना 2 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 1:15 बजे की है, जब आरोपी कासिम अब्दुल रहीम इनामदार (रहिवासी रहीमनगर, नळदुर्ग) ने बस स्टैंड की भीड़ में महिलाओं और छात्राओं के सामने खुलेआम मोबाइल पर पोर्न वीडियो चलाया और अश्लील हरकतें करने लगा। उसके इस कृत्य को देखकर मौके पर मौजूद महिलाएं और छात्राएं बेहद डर गईं और शर्म के कारण वहां से चली गईं।

जानकारी के अनुसार आरोपी मौलवी पेशे से धार्मिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाता है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई है। यह पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति विशाल डुकरे ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। घटना से नळदुर्ग क्षेत्र में भारी आक्रोश पैदा हुआ है।

घटना असहनीय होने पर नागरिकों ने आरोपी को रोका और पूछताछ की। इसके बाद 5 अगस्त 2025 को नळदुर्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी कासीम इनामदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 294(1), 294(2)(अ) और 296 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल उमाजी पांडुरंग गायकवाड कर रहे हैं। धार्मिक पेशे को कलंकित करने वाली इस शर्मनाक घटना की क्षेत्र में हर तरफ निंदा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button