Breaking NewsThane

ठाणे में मासूम की मौत: उपवन तालाब बना 10 वर्षीय बच्चे का जलसमाधि स्थल

ठाणे: शहर के उपवन तालाब से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मात्र 10 वर्षीय राज भास्कर चाबुकसवार की डूबने से मौत हो गई। मासूम अपने एक मित्र के साथ तालाब के किनारे घूमने आया था, लेकिन अचानक उसने पानी में उतरने की कोशिश की। गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह डूब गया और उसकी जान चली गई।

राज वर्तक नगर के भीमनगर इलाके का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, हाल ही में ठाणे और मुंबई में भारी बारिश के चलते तालाब पानी से लबालब भर गए थे। ऐसे में तालाब में उतरना बेहद जोखिमभरा साबित हुआ।

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। चाबुकसवार परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button