1 मई 2025 से देशभर में कई बड़े बदलाव लागू, जानिए क्या है असर

ATM से कैश निकालना हुआ महंगा
भारतीय रिजर्व बैंक ने ATM से कैश निकालने के नियमों में बदलाव किया है। अब हर महीने की फ्री लिमिट के बाद ATM से कैश निकालने पर प्रति ट्रांजेक्शन ₹23 देने होंगे, जो पहले ₹21 था।
वेटिंग टिकट पर नहीं कर पाएंगे AC या स्लीपर कोच में यात्रा
भारतीय रेलवे के नए नियम के तहत वेटिंग टिकट वाले यात्री अब केवल जनरल कोच में ही यात्रा कर सकेंगे। AC या स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने पर जुर्माना लगेगा और शुरुआती स्टेशन से पकड़े जाने वाले स्टेशन तक का किराया भी देना होगा।
अब ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए जरूरी होगा OTP वेरिफिकेशन
1 मई से IRCTC वेबसाइट या ऐप से बुक की जाने वाली हर ट्रेन टिकट के लिए OTP आधारित मोबाइल वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। इससे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
मई की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। दिल्ली में 14.2 किलो का सब्सिडी वाला सिलेंडर अब ₹853 और उज्ज्वला योजना वाला ₹553 में मिलेगा।
One State-One RRB योजना लागू
देश के 11 राज्यों में ‘वन स्टेट-वन RRB’ स्कीम आज से लागू हो गई है। इससे हर राज्य में सभी ग्रामीण बैंकों को एकजुट कर ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी।
अमूल दूध 2 रुपये महंगा
1 मई से अमूल ब्रांड के सभी प्रकार के दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है।
मई में बैंकों की 12 दिन छुट्टियां
इस महीने बुद्ध पूर्णिमा और महाराणा प्रताप जयंती सहित कई अवसरों पर बैंकों में कुल 12 दिन अवकाश रहेगा। बैंक से जुड़ा कोई भी काम करने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देखें।
