Buldhana

रामनवमी पर सर्पमित्रों और प्रकृति प्रेमियों ने चलाया जनजागरूकता अभियान — दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार: रामनवमी के शुभ अवसर पर निसर्ग मल्टीपर्पज फाउंडेशन और ‘मी लोणारकर’ टीम की ओर से एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सर्पमित्रों और वन्यजीव प्रेमियों की अगुवाई में संपन्न हुआ।

इस जनजागरूकता मुहिम का मार्गदर्शन सर्प विशेषज्ञ विनायक कुलकर्णी तथा सर्पमित्र, पक्षीमित्र और पर्यावरण प्रेमी सचिन कापुरे द्वारा किया गया। इस अवसर पर “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ, प्रकृति बचाओ, पशु-पक्षियों को बचाओ” जैसे महत्वपूर्ण संदेश आम नागरिकों तक पहुँचाए गए।

इस अभियान में सर्पमित्र विलास खरात, बंटी नरवाडे, चंदू आंभोरे, कमलेश आगरकर, विशाल वर्मा, राहुल कापुरे, शाम कुटे, गणेश उंबरकर के साथ-साथ निसर्ग मल्टीपर्पज फाउंडेशन और मी लोणारकर टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अनूठे प्रयास ने रामनवमी के उत्सव में पर्यावरण के प्रति सजगता का भाव भी जोड़ा। प्रकृति की रक्षा और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदना का संदेश देने वाली इस जनजागरूकता मुहिम की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button