Buldhana

सुल्तानपुर में बालासाहेब ठाकरे जयंती पर पत्रकारों का भव्य सत्कार समारोह संपन्न

प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार : हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2024 को सुल्तानपुर के चेके पेरिस सेंटर में सुल्तानपुर सर्कल के सभी पत्रकारों का भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया गया।

बालासाहेब ठाकरे, जो अपने समय के एक बेबाक और सशक्त पत्रकार थे और दैनिक ‘सामना’ के मुख्य संपादक भी रहे, उनकी जयंती पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्धव बालासाहेब ठाकरे सेना के नेता भगवानराव चेके पाटिल ने, मेहकर विधानसभा क्षेत्र के नवनीत विधायक सिद्धार्थ खरात के मार्गदर्शन में, पत्रकारों का सत्कार किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रा. राधिका पवन चेके ने किया और अध्यक्षता के.के. तेजनकर (पूर्व पंचायत समिति सदस्य) ने की। प्रमुख अतिथियों में राकांपा नेता पुरुषोत्तम पडघान, ‘पब्लिक मंथन’ के संपादक लुकमान कुरैशी और भगवानराव चेके पाटिल उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत बालासाहेब ठाकरे की प्रतिमा पूजन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शेख चांद भाई, सुरेश मोरे, फिरदोस पठान, सतीश तेजनकर, गजानन डोईजड, भागवत चव्हाण, स्वप्निल अवचार, राहुल मोहिते, सुनील पिसे, विनोद तेजनकर, सुभाष लोंढे सहित अन्य पत्रकारों को शाल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रस्तावना भाषण पत्रकार सुरेश मोरे ने दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

अध्यक्षीय भाषण में के.के. तेजनकर ने भगवानराव चेके पाटिल के जीवन संघर्ष और उनके द्वारा समाज व परिवार के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में रहकर उन्होंने अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाई, जिनमें एक पुत्र डॉक्टर और दूसरा मेडिकल व्यवसाय में है। वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अगर उन्हें राजनीति में अवसर मिलता है, तो वे समाज के लिए बेहतर कार्य कर सकते हैं।

इस अवसर पर विदर्भ कन्या शाहिन पटेल, साहेबराव लोढ़े, शांताराम दूधमोगरे, जनार्दन खरात, रामेश्वर चेके, पंजाब पनाड, शंकर पंडित, अजय सुरूशे, संकेत चेके, ज्ञानेश्वरी दूधमोगरे, दुर्गा शिंदे, किरण दूधमोगरे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक भगवानराव चेके पाटिल ने सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया और नाश्ते एवं चाय के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button