AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद: ड्रग्स विरोधी अभियान में पुलिस सख्त, 60 लोगों पर कार्रवाई

औरंगाबाद/प्रतिनिधि

शहर में युवाओं को नशे की लत से बचाने और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के निर्देश पर ड्रग्स बेचने वाले 60 संदिग्ध अपराधियों की सूची तैयार की गई है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों के अवैध ठिकानों और घरों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश महानगरपालिका आयुक्त को भी दिए गए हैं। जांच में सामने आया है कि कुछ आरोपी अपने घरों या अपने रिश्तेदारों के घरों से मादक पदार्थों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।

पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। लगातार बढ़ती ड्रग्स तस्करी पर लगाम लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button