Breaking NewsPoliticsTelangana

पहलगाम हमले के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता ने लगाए ‘जय हो पाकिस्तान’ के नारे!

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ आक्रोश फैल गया है। आम जनता के साथ-साथ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं। इस बीच हैदराबाद से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा नेता टी उमा महेंद्र विरोध प्रदर्शन के दौरान जुबान फिसलने की वजह से शर्मिंदा होते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 18 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग भाजपा का झंडा और तिरंगा लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। इन्हीं के बीच भाजपा नेता टी उमा महेंद्र गलती से ‘जय हो जय हो पाकिस्तान’ के नारे लगाने लगते हैं। जैसे ही वह यह नारा लगाते हैं, बगल में खड़ा व्यक्ति उन्हें टोकता है। लेकिन वह दूसरी बार फिर यही नारा दोहराते हैं, जिसके बाद उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

वीडियो में पीछे खड़े कार्यकर्ता ‘भीख मांगेगा पाकिस्तान’ और ‘मोदी जी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारमीनार इलाके में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, भाजपा नेता टी उमा महेंद्र ने कहा कि “देश में होने वाले कई आतंकी हमलों के बाद हमलावरों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया जाता है। इसका मतलब है कि यह शहर उनके लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है। तेलंगाना सरकार और असदुद्दीन ओवैसी को चाहिए कि वे घर-घर जाकर पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें वापस भेजें।”

नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर है, जिसकी पुष्टि हम स्वतंत्र रूप से नहीं करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button