सिल्लोड में स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ मोटरसाइकिल रैली का आयोजन
रिपोर्ट: करीम लाला

सिल्लोड: 15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत सिल्लोड नगर परिषद की ओर से शहर में भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्घाटन नगर परिषद के मुख्याधिकारी कारभारी दिवेकर के हाथों हुआ, जबकि पुलिस निरीक्षक शेषराव उदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
यह रैली भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक से प्रियदर्शनी चौक तक निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और आज़ादी का पर्व मिलकर मनाएं।

रैली में माजी नगरसेवक विठ्ठल सपकाळ, शंकरराव खांडवे, प्रशांत क्षीरसागर, सुधाकर पाटील, मनोज झंवर, शिवसेना उपजिल्हाप्रमुख किशोर अग्रवाल, कृषि उत्पादन बाजार समिति के संचालक शेख जावेद, सयाजीराव वाघ, युवासेना के शिवा टोम्पे, मानसिंग राजपूत, मुस्ताक देशमुख, मतीन देशमुख, कुणाल सहारे, संदीप हाडोळे, महेश पाटील, फहिम पठाण सहित उपमुख्याधिकारी आयुब बाबा सय्यद, प्रशासकीय अधिकारी जुबेर सिद्दीकी, प्रकल्प अधिकारी देवेंद्र सूर्यवंशी, आस्थापना अधिकारी विशाल वाघ, प्रधानमंत्री आवास योजना के समन्वयक ओंकार महाजन, सुनीता आरके, शेख अजीम, सतिश सुर्यतळे, श्रीराम काथार, छोटुराम दुधे, अन्वर पठाण, शेख अजीम, सहायक कक्ष प्रमुख दीपक दाभाडे समेत नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
