Breaking NewsDelhiMobile & GadgetsSmart India Updates

आज से ट्रूकॉलर ऐप से छुटकारा! अनजान नंबर से कॉल आने पर मोबाइल स्क्रीन पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम

नई दिल्ली • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 नवंबर से एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आने पर भी कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। खास बात यह है कि इसके लिए ट्रूकॉलर जैसे किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं होगी।

दूरसंचार विभाग की CNAP (Calling Name Presentation) सेवा के तहत 4G और 5G नेटवर्क इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस सेवा के माध्यम से मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले व्यक्ति का टेलीकॉम कंपनी के पास पंजीकृत नाम दिखाई देगा।

अब तक अनजान नंबरों से कॉल आने पर कॉल करने वाले की पहचान जानने के लिए लोग ट्रूकॉलर जैसे ऐप का इस्तेमाल करते थे। हालांकि, इन ऐप्स पर कई बार वास्तविक नाम के बजाय किसी व्यक्ति द्वारा दर्ज किया गया शॉर्टकट या गलत नाम दिखाई देता था। लेकिन CNAP सेवा में दूरसंचार कंपनी के रिकॉर्ड में दर्ज नाम प्रदर्शित होगा।

इस सुविधा के तहत यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर आपके फोन में सेव नहीं है, तब भी कॉल आने पर उसका पंजीकृत नाम स्क्रीन पर दिखाई दे सकता है। वहीं, यदि नंबर पहले से सेव है तो आपके फोन में सेव किया गया नाम ही दिखाई देगा। विदेश से आने वाली कॉल की पहचान भी इंटरनेशनल कॉल के रूप में प्रदर्शित की जाएगी।

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि मोबाइल उपयोगकर्ता कॉल रिसीव करने से पहले ही यह जान सकेंगे कि उन्हें कौन फोन कर रहा है। इससे अनजान कॉल, फर्जी फोन और साइबर ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

CNAP सेवा को मोबाइल कॉलिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। हालांकि, इसकी उपलब्धता नेटवर्क और टेलीकॉम ऑपरेटर के स्तर पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button