AurangabadBreaking News

नाथसागर जलाशय के 18 दरवाजे फिर खुले, 9,432 क्यूसेक पानी का विसर्ग, प्रशासन ने दी सतर्कता की चेतावनी

पैठण: (प्रतिनिधि–सब्दर शेख) नाथसागर जलाशय के पानलोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण जलाशय में बड़ी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इसी वजह से आज (21 अगस्त) सुबह नाथसागर जलाशय के 18 दरवाजे दूसरी बार खोले गए और 9,432 क्यूसेक पानी का विसर्ग किया गया।

जल संसाधन विभाग के अनुसार दुपहर 12 से 1 बजे के बीच पानी के विसर्ग की मात्रा बढ़ाकर 28,296 क्यूसेक तक की जाएगी। इससे पहले 31 जुलाई को भी नाथसागर के 18 दरवाजे खोले गए थे। लगभग 20 दिन बाद दोबारा जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है।

औरंगाबाद, अहमदनगर और नासिक के ऊपरवर्ती धरणों व बंधारों से भी बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिससे पूरा पानी नाथसागर जलाशय में आकर जमा हो रहा है। फिलहाल जलाशय का जलस्तर 95% तक भर चुका है।

अभियंता (पाटबंधारे विभाग, पैठण उत्तर) ने नागरिकों से अपील की है कि वे नदी के किनारे पर न जाएं और अपने मवेशियों को भी गोदावरी नदी में न छोड़ें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button