लोणार में एक महीने से बिजली की आंखमिचौली से नागरिक त्रस्त, डॉ. गोपाल बछिरे के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी
प्रतिनिधि: फिरदोस खान पठान

लोणार में एक महीने से बिजली की आंखमिचौली से नागरिक त्रस्त, डॉ. गोपाल बछिरे के नेतृत्व में आंदोलन की चेतावनी
लोणार : शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक महीने से जारी बिजली की आंखमिचौली से परेशान नागरिकों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इस मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की ओर से महावितरण कंपनी के अभियंता को कड़ा इशारा दिया गया है। पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि तत्काल बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो महावितरण के कार्यालय को ताला लगाया जाएगा और इसके परिणाम कंपनी को भुगतने होंगे।
इस संबंध में डॉ. गोपाल बछिरे और शहर प्रमुख गजानन जाधव ने महावितरण के अभियंता से स्पष्ट रूप से कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण आम जनता के पंखे, कूलर, टीवी, मिक्सर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो रहे हैं। जब महावितरण कंपनी उपभोक्ताओं से पूरा बिल, फिक्स चार्ज, और अन्य शुल्क वसूलती है, तो बदले में गुणवत्तापूर्ण और सतत बिजली आपूर्ति देना उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन कंपनी की लापरवाही से उपभोक्ताओं का भारी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि महावितरण कंपनी ने गैर-जिम्मेदार अभियंता नियुक्त किए हैं, जो जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि कंपनी इस स्थिति को गंभीरता से ले और बिना देर किए बिजली की आपूर्ति नियमित करे, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा और कार्यालय को ताला लगाने जैसी कार्रवाई की जाएगी।
इस आंदोलन के दौरान शिवसेना के जिल्हा संघटक डॉ. गोपाल बछिरे, तालुका प्रमुख एड. दीपक मापारी, शहर प्रमुख गजानन जाधव, उपशहर प्रमुख लुकमान कुरेशी, वरिष्ठ शिवसैनिक सुदन अंभोरे, विभाग प्रमुख गोपाल मापारी, अल्पसंख्यक प्रतिनिधि अशपाक खान, विभाग प्रमुख ज्ञानेश्वर दूधमोगरे, तानाजी अंभोरे, दिव्यांग सेल प्रमुख सिद्धार्थ अंभोरे, युवा सेना शहर प्रमुख श्रीकांत मादनकर, ज्ञानेश्वर जाधव, वैभव जाधव, तानाजी मापारी, कैलास अंभोरे, महिला आघाड़ी जिल्हा उपप्रमुख संजीवनी वाघ, तालुका प्रमुख तारामती जायभाये समेत बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
