Breaking NewsCrime NewsNagpur

रिश्तों का कत्ल: नागपुर में पत्नी पर जानलेवा हमला, तुलजापुर में मां समान महिला की गला दबाकर हत्या

नागपुर के हसनबाग क्षेत्र में एक पति ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी पर नारियल काटने वाली लोहे की धारदार पट्टी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना चांदनी चौक निवासी जुबेर गुलाम शेख के बहनजई समशेर रमजान शेख द्वारा अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की बहन ने घर बनाने के लिए आरोपी को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। इसी रकम को वापस लाने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी बात को लेकर हुए ताज़ा विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर लोहे की धारदार पट्टी से हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की शिकायत जुबेर गुलाम शेख ने नंदनवन पुलिस थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने समशेर रमजान शेख को गिरफ्तार कर लिया है।


तुलजापुर: मां समान महिला का गला दबाकर हत्या, विश्वासघात कर लूटे गहने

उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी मां जैसी पड़ोसी महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शरीर से सोने के आभूषण लूट लिए।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला आरोपी युवक को अपने बेटे की तरह मानती थी। वह उसे घर बुलाकर खाना खिलाती थी और कभी भी अपने बेटे और इस युवक में कोई फर्क नहीं करती थी। लेकिन उसी युवक ने भरोसे का खून कर दिया और क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले महिला की हत्या की और फिर उसके गहने भी लूट लिए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश और भय का कारण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button