Politics
दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं आतिशी, केजरीवाल ने विधायक दल में किया नाम प्रस्तावित
Political News

नई दिल्ली: आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है, जो इस पद को संभालने वाली तीसरी महिला होंगी। दिल्ली सीएम आवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।
आतिशी का सीएम बनना कोई चौंकाने वाली बात नहीं थी, क्योंकि उनके नाम की चर्चा पहले से हो रही थी। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार करने से मना कर दिया। आतिशी की पार्टी में मजबूत पकड़, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ उनकी करीबी, और 14 अहम विभागों का कार्यभार उनके पक्ष में गया।
विधायक दल की बैठक में सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि आतिशी का सीएम बनना सिर्फ एक अंतरिम व्यवस्था है, क्योंकि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना था।