Breaking NewsJalna

समृद्धि महामार्ग पर लक्ज़री ट्रैवल्स बस का भीषण हादसा, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

जालना: (प्रतिनिधि–कादरी हुसैन) आज 02 सितम्बर 2025 की पहाटे लगभग 3:30 बजे जालना जिले के कडवंची शिवार (चैनल नंबर 351/400, नागपुर कॉरिडोर) स्थित समृद्धि महामार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। पुणे से नागपुर की ओर जा रही लक्ज़री ट्रैवल्स बस (क्रमांक BR 06 PG 5581) ने सामने चल रहे वाहन को तेज रफ्तार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की खबर मिलते ही महामार्ग पुलिस केंद्र जालना के पुलिस उपनिरीक्षक अशोक काळे, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल पी.डी. राठौड़, अमलदार गवई (बकल नंबर 825), महाराष्ट्र सुरक्षा बल के दो जवान, क्यूआरयू टीम और समृद्धि पेट्रोलिंग एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल एंबुलेंस द्वारा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

मदद कार्य में जालना तालुका पुलिस ठाणे के अधिकारी और अमलदार भी सक्रिय रहे। हाईवे पर जाम की स्थिति बनने से पहले ही यातायात को नियंत्रित कर सुचारू रूप से चालू कराया गया।

यह संपूर्ण कार्रवाई महामार्ग पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूपाली दरेकर और प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक श्री किशोर चौधरी के मार्गदर्शन में की गई। घायल यात्रियों का इलाज शासकीय अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button